जनता दर्शन में CM योगी आदित्यनाथ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

  • बिना देरी निकालें जनता की समस्याओं का समाधान :CM

गोरखपुर । गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात और उनकी समस्या के समाधान का सिलसिला जारी रखा। योगी ने जनता दर्शन में लोगोँ की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में कतई विलंब नही होना चाहिए। जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

मंगलवार सुबह CM ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने इन सभी लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री खुद चलकर सभी लोगों के पास पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह निस्तारण अवश्य कराया जाएगा।

इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही पारिवारिक विवादों का निस्तारण आपसी सामंजस्य के आधार पर करने का प्रयास करने को कहा।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खूब प्यार-दुलार किया। उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हुए आशीर्वाद दिया।

Raj Dharm UP

गलत बिल आने पर सुधार के लिए विद्युत विभाग की ओर से फिजिकली और ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कई विकल्प

पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे शीतकालीन सत्र में योगी सरकार ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों पर गिनाईं उपलब्धियां अगले महीने से उपभोक्ता विद्युत विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही फीड कर सकेंगे अपनी मीटर रीडिंग एकमुश्त समाधान योजना के तहत मंगलवार शाम […]

Read More
Raj Dharm UP

गन्ना विकास और मार्केटिंग के नाम पर चल रहा करोड़ों का खेल

चीनी निगम की मुंडेरवा पिपराइच मिलो में सुरक्षा एजेंसी को दिया ठेका ठेकेदारों से साठ गांठ कर सरकार को अफसर लगा रहे चुना आरके यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलों में गन्ना विकास और गन्ना मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों के गोलमाल का खेल चल रहा है। निगम के अफसरों ने कमाई के […]

Read More
Purvanchal

शासन के निर्देश पर LIU टीम ने इन पुलिस कर्मियों की सत्यनिष्ठा पर उठाए थे सवाल

महराजगंज जिले में 53 पुलिस कर्मियों की लाइन हाजिरी बना‌ यक्ष प्रश्न? बीते दिनों चरस तस्करी में एक उपनिरीक्षक भेजा गया था जेल चरस तस्करों में नहीं है सुरक्षा एजेंसियों का खौफ, नेपाल सीमा पर लगातार दो दिनों में पकड़ी गई सौ करोड़ की चरस उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । भारत सीमा से सटे नेपाल […]

Read More