कार्तिक अमावस्या के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : आज के दिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। आज परिवार की किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धनलाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी से भी द्वेष ना करें। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

वृषभ : आज दिनभर आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कार्य पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य आप मेहनत और लगन के साथ करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन : आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज छोटे छोटे कार्यों के लिए बड़ी बड़ी मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अपने मन को काबू में रखना होगा। आज आपका मन ऐसे कार्यों की ओर दौडऩे की कोशिश करेगा जो अनुचित होंगे। ऐसे में आपको संयम बरतना आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें

दीपावली आज है, इस बार दिवाली पर हैं पांच राजयोग

सिंह : आज भाग्य आपके साथ है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं मैं सावधानी बरतनी जरूरी है। आज खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

कन्या : आज का दिन धन लाभ वाला है। आज रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिन्हे आपने पूर्व में पैसा उधार दिया था। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक : आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आय के स्रोत बनेंगे और ऐसे मौके आपको मिलेंगे जो भविष्य तक आपको धन लाभ देते रहेंगे। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज आंख मूंदकर विश्वास करने से भी बचें। आज जो भी सूचनाएं आपको मिलेंगी उन पर भरोसा करना उचित नहीं है। सूचनाओं को पुष्ट जरूर कर लें।

वृश्चिक : आप पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं में घिरे हुए थे आज उनमें कमी आएगी। आज अपने लिए वस्त्र आप खरीदेंगे। खर्च की अधिकता आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। अगर आप पिछले कई दिनों से सपनों का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज अपने घर का सपना पूरा होगा। जीवनसाथी से आज मन की खूब बातें करें।

ये भी पढ़ें

IIT-BHU किश्त-दो : घोटालों की नींव पर बना है फैकल्टी अपार्टमेंट और डायरेक्टर बंगला

धनु : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर से विवाद हो सकता है। अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूर्ण करें। सहकर्मियों पर किसी भी कार्य को छोडऩा आज उचित नहीं है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ : आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। विशेषकर माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इससे परिवार में तनाव हो सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं।

कुंभ : आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति से अपका विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना आपके लिए आज उचित नहीं है। पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

मीन : आज दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज श्रीहनुमान का स्मरण करने मात्र से आज आपके सारे कष्ट दूर होंगे और आपके दुश्मन भी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

 

Astrology

सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन के लिए अतिशुभदायी है आज का दिन, जानें क्या कह रहा आपका राशिफल

आज का पंचांग (3 मई, 2024, शुक्रवार) व राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें… यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो एक बार सोच कर करें निर्णय… ऐसा कह रहे हैं आपके सितारे… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल। […]

Read More
Astrology

आपकी राशि के लिए भी बहुत ख़ास है आज का दिन (दो मई, गुरुवार), जानें आज का राशिफल

यदि आपको भी चाहिए भाग्य का साथ तो ज़रूर पढ़िए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारें…   राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी। वृषभ राशि : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, मिथुन, सिंह, कुम्भ या मीन है तो शुभ है आज का दिन

कैसा बीतेगा आज (30 अप्रैल) मंगलवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग जयपुर से राजेंद्र गुप्ता आज और कल का दिन खास 30 अप्रैल 2024 : गुरु अर्जुनदेव जयंती आज। 01 मई 2024 : मजदूर दिवस कल। आज का राशिफलः 30 अप्रैल, 2024, मंगलवार मेष: घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क […]

Read More