प्रयागराज-हल्दिया राष्ट्रीय जलमार्ग के जरिए पहले ही पूर्वी बंदरगाह से जुड़ चुका है यूपी

  • सस्ती परिवहन सेवा और रोजगार के नये द्वार खोलेगा यूपी इनलैंड वॉटर वे अथॉरिटी
  • मिलेगी सस्ती जल परिवहन सेवा और जल पर्यटन की बढ़ेगी संभावना 
  • शिपिंग, नेविगेशन, पोर्ट्स और मैरिटाइम के क्षेत्र में मिलेंगे रोजगार के नये अवसर

अयोध्या । सरयू नदी के जरिए अयोध्या की विकास यात्रा को गति देने के लिए योगी सरकार अब बड़े स्तर पर कार्य करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गंगा और यमुना जैसी प्रमुख नदियों के साथ ही सरयू, चंबल, बेतवा आदि नदियां भी अब प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेंगी। बीते गुरुवार को अयोध्या में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने यूपी इनलैंड वॉटर वे अथॉरिटी के गठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। आगामी विधानमंडल सत्र के दौरान अथॉरिटी को मंजूरी मिल जाएगी। माना जा रहा है अथॉरिटी के गठन के बाद अयोध्या में वॉटर ट्रांसपोर्ट और वॉटर टूरिज्म की अनंत संभावनाएं मूर्तरूप लेती दिखेंगी।

अयोध्या के विकास में सरयू निभाएंगी बड़ी भूमिका

योगी सरकार अयोध्या के कायाकल्प की राह पर तेजी के साथ कदम बढ़ा रही है। अयोध्या की विकास यात्रा में अब सरयू नदी पर वॉटर ट्रांसपोर्ट को गति देने का काम भी शुरू होने जा रहा है। अयोध्या को जहां वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में डेवलप किया जा रहा है वहीं सरयू नदी के किनारे भी तमाम परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। इन सबके बीच सरयू और इसके तटीय क्षेत्र को पर्यटन और यातायात के केंद्र में लाकर योगी सरकार अवधपुरी के विकास के पूरे ईको सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

शनिवार के दिन इन राशियों को हो सकता है जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान

सरयू किनारे पर्यटन की दृष्टि से हो रहे ये बड़े कार्य

सरयू नदी पर पहले से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जलयान भ्रमण का आनंद सुलभ कराने के लिए ‘जटायु क्रूज सेवा’ संचालित है। इसके अलावा गुप्तार घाट से जानकी घाट तक के विकास और सुंदरीकरण के कार्य हो रहे हैं। वहीं सरयू तट पर स्थित जमथरा में राम अरण्य की की भी तैयारी है, जहां श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की कथाओं को विभिन्न माध्यमों से सजीव किया जा रहा है। इसके अलावा सरयू के समीप ही माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर मंदिर संग्रहालय देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण होगा।

प्रदेश ये नदियां राष्ट्रीय जलमार्ग के रूप में हैं सूचिबद्ध

बता दें कि यूपी में पहले से ही नेशनल वॉटरवे वन क्रियाशील है। प्रयागराज से हल्दिया तक लगभग 16 सौ किलोमीटर से भी लंबे देश के इस सबसे बड़े जल राजमार्ग के जरिए उत्तर प्रदेश आज सीधे सीधे पूर्वी बंदरगाह से जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 11 नदियां (गंगा, असि, बेतवा, चंबल, गंडक, सरयू (घाघरा), गोमती, कर्मनाशा, टोंस, वरुणा और यमुना) राष्ट्रीय जलमार्ग जलमार्ग के रूप में सूचिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि यूपी इनलैंड वॉटर वे अथॉरिटी के गठन के बाद इन सभी राष्ट्रीय जलमार्गों का उपयोग शुरू किया जाए, जिससे जल यातायात आधारित रोजगार का सृजन तो होगा ही साथ ही लोगों को सस्ती और सुलभ ट्रैफिक सिस्टम का भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें

IIT-BHU किश्त-दो : घोटालों की नींव पर बना है फैकल्टी अपार्टमेंट और डायरेक्टर बंगला

सस्ती होगी परिवहन सेवा, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

प्रदेश में अपेक्षाकृत सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में नये प्रयोग के तौर पर जल पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से इनलैंड वॉटर वे अथॉरिटी का गठन किया जाना है। इसके गठन से प्रदेश में जल परिवहन, जल पर्यटन तथा पोत परिवहन एवं नौवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के उत्पादों को बेहतर एवं सस्ती दरों पर देश के अन्य राज्यों तथा विदेशों में निर्यात का अवसर भी प्राप्त होगा। साथ ही अन्तर्देशीय जलमार्ग, शिपिंग एवं नेवीगेशन, पोर्ट्स, मेरीटाइम अफेयर्स से सम्बन्धित मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले एवं प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Raj Dharm UP

गलत बिल आने पर सुधार के लिए विद्युत विभाग की ओर से फिजिकली और ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कई विकल्प

पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे शीतकालीन सत्र में योगी सरकार ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों पर गिनाईं उपलब्धियां अगले महीने से उपभोक्ता विद्युत विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही फीड कर सकेंगे अपनी मीटर रीडिंग एकमुश्त समाधान योजना के तहत मंगलवार शाम […]

Read More
Raj Dharm UP

गन्ना विकास और मार्केटिंग के नाम पर चल रहा करोड़ों का खेल

चीनी निगम की मुंडेरवा पिपराइच मिलो में सुरक्षा एजेंसी को दिया ठेका ठेकेदारों से साठ गांठ कर सरकार को अफसर लगा रहे चुना आरके यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलों में गन्ना विकास और गन्ना मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों के गोलमाल का खेल चल रहा है। निगम के अफसरों ने कमाई के […]

Read More
Raj Dharm UP

महत्वाकांक्षी कालेसर व्यावसायिक परियोजना को लांच करेंगे योगी

500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए नए भूखंडों का होगा आवंटन 150 करोड़ के अवस्थापना विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी होगा देश और क्षेत्र के बड़े उद्यमियों संग बैठक कर सीएम योगी देंगे निवेश का मंत्र गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औद्योगिक विकास के […]

Read More