रामलला का पूजन कर प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगी योगी सरकार 

अयोध्या। मिशन 2024 को साधने के लिए मोदी-योगी सरकार धार्मिक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। 11 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले योगी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या में बैठेगी। सीएम योगी अयोध्या में लगभग चार घंटे के लिए कैबिनेट की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहित उनकी कैबिनेट के मंत्रीगण अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।  मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। वहीं से श्रीराम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्रीराम लला विराजमान मंदिर में पूजा आदि करेंगे। मुख्यमंत्री योगी लगभग 12 बजे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मंत्रिमंडल परिषद की बैठक करेंगे।

उत्तर प्रदेश के इतिहास में योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो प्रदेश की राजधानी के बाहर कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं। वर्ष 2019 में कुम्भ मेला के दौरान प्रयागराज में भी मंत्रिपरिषद की बैठक की गयी थी। तब मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने संगम में पुण्य स्नान भी किया था। इसके अलावा काशी में भी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। इसी कड़ी में अब भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के संयोजन में सभी प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा सूचना निदेशक भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी बैठक की समाप्ति के बाद रामकथा पार्क में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी जाएगी।

Raj Dharm UP

गलत बिल आने पर सुधार के लिए विद्युत विभाग की ओर से फिजिकली और ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कई विकल्प

पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे शीतकालीन सत्र में योगी सरकार ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों पर गिनाईं उपलब्धियां अगले महीने से उपभोक्ता विद्युत विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही फीड कर सकेंगे अपनी मीटर रीडिंग एकमुश्त समाधान योजना के तहत मंगलवार शाम […]

Read More
Raj Dharm UP

गन्ना विकास और मार्केटिंग के नाम पर चल रहा करोड़ों का खेल

चीनी निगम की मुंडेरवा पिपराइच मिलो में सुरक्षा एजेंसी को दिया ठेका ठेकेदारों से साठ गांठ कर सरकार को अफसर लगा रहे चुना आरके यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलों में गन्ना विकास और गन्ना मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों के गोलमाल का खेल चल रहा है। निगम के अफसरों ने कमाई के […]

Read More
Raj Dharm UP

महत्वाकांक्षी कालेसर व्यावसायिक परियोजना को लांच करेंगे योगी

500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए नए भूखंडों का होगा आवंटन 150 करोड़ के अवस्थापना विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी होगा देश और क्षेत्र के बड़े उद्यमियों संग बैठक कर सीएम योगी देंगे निवेश का मंत्र गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औद्योगिक विकास के […]

Read More