जयशंकर का पुर्तगाल और इटली दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर रहा जोर

शाश्वत तिवारी

दो प्रमुख यूरोपीय देशों की इस आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का प्रमुख फोकस द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर रहा जिसको लेकर उन्होंने पुर्तगाल और इटली की यात्रा की। 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक पुर्तगाल की यात्रा के दौरान जयशंकर ने पुर्तगाली पीएम एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात कर समसामयिक चुनौतियों पर चर्चा की। पुर्तगाली विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा विदेश मंत्री जोआओ क्राविन्हो के साथ सार्थक चर्चा हुई। द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में प्रगति पर गौर किया। निरंतर राजनीतिक आदान-प्रदान और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के लिए पुर्तगाल के समर्थन की सराहना की। पश्चिम एशिया, यूक्रेन, मध्य एशिया और इंडो-पैसिफिक पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने पुर्तगाल की असेंबली के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा से मुलाकात कर दो लोकतंत्रों के निकट सहयोग के महत्व पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। दो-तीन नवंबर को इटली के दौरे पर रहे जयशंकर ने दोनों पक्षों के बीच गहरी होती साझेदारी पर हुई एक सीनेट चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां इटली के अपने समकक्ष एंतोनिया ताजानी के साथ बैठक की, जिसके बाद दोनों देशों ने श्रमिकों, छात्रों तथा पेशेवरों की निर्बाध आवागमन के लिए आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा विदेश मंत्री एंतोनिया ताजानी के साथ एक व्यापक तथा सार्थक बैठक की। हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के बारे में बात की। इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि कृषि-प्रौद्योगिकी, नवाचार, अंतरिक्ष, रक्षा तथा डिजिटल क्षेत्र में संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए। पश्चिम एशिया की स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और भारत-प्रशांत परिदृश्य के बारे में विस्तार से बात की। जयशंकर ने रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात कर नवीनीकृत रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत की।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More