विश्व कल्याण का भारतीय विचार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। 1925 में विजय दशमी पर डॉ हेडगेवार  ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना की थी। इसी दिन प्रभु श्रीराम ने लंका विजय की थी। असत्य अहंकार अधर्म पर  पर यह सत्य और धर्म की विजय थी। डॉ हेडगेवार संघ के माध्यम से भारत के इसी स्वाभिमान को जागृत करना चाहते थे। संघ लगातर इस दिशा में बढ़ रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। विजय दशमी पर मुख्य समारोह नागपुर में होता है। इस समारोह में सर संघचालक जी का मार्गदर्शन मिलता है। इस बार प्रसिद्ध गायक पद्मश्री शंकर महादेवन मुख्य अतिथि थी। यह नया अनुभव था। उन्होंने भगवती श्लोक से अपना संबोधन शुरू किया। मैं रहूं ना रहूं यह देश रहना चाहिए, इस गीत से संबोधन पूरा किया। कहा कि भारत का पूरी दुनिया में प्रभाव बढ़ा है।

दुनिया में भारतीयों को बहुत सम्मान मिलने लगा है। डॉ मोहन भागवत ने जी 20 शिखर सम्मेलन का उल्लेख किया। भारत के सनातन चिंतन के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ा है। वसुधैव कुटुम्बकम का विचार भारतीय विरासत है। इस पर अमल से ही विश्व में शांति सौहार्द सम्भव है। अन्य कोई मार्ग नहीं है। इसी प्रकार पर्यावरण समस्या का समाधान भी भारतीय चिंतन से हो सकता है।

लेकिन इसके पहले भारत को अपनी विरासत पर गर्व करना सीखना होगा। उसके अनुरूप आचरण करना होगा। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। प्रशासन और समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। आज भी कल्चरल कम्युनिस्ट  सनातन विरोधी सक्रिय हैं। इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे तत्व भारत को कमजोर करना चाहते हैं। भारतीय संस्कृति का विरोध करते हैं। भारत विरोधी विमर्श चलाते हैं। देश हित में इनका प्रतिकार करना होगा।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More