372 पुलिसकर्मियों को निलंबित किये जाने पर हरियाणा में हड़कंप

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के 372 जांच अधिकारियों को निलम्बित किये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है।  यहीं नहीं विज ने अनेक और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात की है जो अपने कामकाज को लेकर लचर रवैया अपनाते हैं और अनेक मामलों की जांच पर कुंडली मार कर बैठे हुये हैं। विज राज्य सरकार में ऐसे मंत्री हैं जो बेबाक बयानबाजी और किसी भी स्तर पर कामकाज में लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई के लिये जाने जाते हैं। उनके ताजा कदम से यह साफ है कि वह पुलिस जांच प्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। वैसे भी राज्य के इतिहास में 372 पुलिसकर्मियों का एक साथ निलम्बन अपने आप में पहला वाक्या है।

गृह मंत्री ने इस सख्त रवैये से उन सभी जांच अधिकारियों के भी कान खड़े हो गये हैं जो मामलों की जांच में ढुलमुल रवैया अपनाते हैं और लेटलतीफी करते हैं। उन्होंने अपनी इस कार्रवाई के साथ ही एक माह के भीतर सम्बंधित क्षेत्रों के पुलिस उपाधीक्षकों को वे सभी 3229 दर्ज मामलों की जांच पूरी करने के लिये स्थानांतरित के निर्देश दिये हैं और न करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लोगों को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए एक जगह से दूसरे जगह तक भटकने पर मजबूर किया जा रहा है और इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज को जब यह पता लगा कि गत एक साल से 3229 ऐसे मामले लम्बित हैं जिनकी या तो जांच शुरू नहीं हो पाई है या फिर जांच लटकी हुई है। ऐसे मामलों में मंत्री के बार-बार जानकारी मांगे जाने के बावजूद कोई सही और सटीक स्पष्टीकरण जांच अधिकारियों की ओर से न मिलने पर वह नाराज थे और यह कार्रवाई कर उन्होंने पुलिस विभाग को सख्त संदेश दे दिया है कि कामकाज में सुस्ती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को पत्र लिख कहा कि लम्बित मामलों को लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को गत 11 मई को पत्र लिखकर सूचना मांगी गई थी। जिन जांच अधिकारियों को निलंबित किया गया उनमें गुरुग्राम में 60, फरीदाबाद-32, पंचकूला-10, अम्बाला-30, यमुनानगर-57, करनाल-31, पानीपत-तीन, हिसार-14, सिरसा-66, जींद-24, रेवाड़ी-पांच, रोहतक-31 और सोनीपत में नौ शामिल हैं। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More