नवरात्रि के नौ वे दिन,  करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, खुल जाएंगे भाग्य जाने पूजा विधि व रहस्य

पंडित सुधांशु तिवारी
  पंडित सुधांशु तिवारी

शारदीय नवरात्रि का त्योहार अब समाप्त होने वाला है और आज यानी 23 अक्टूबर को नवरात्रि का आखिरी दिन हैं। नवरात्रि के नौवें दिन नवमी मनाई जाएगी। इस दिन को महानवमी और दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसी दिन पूजा के साथ हवन और कन्या पूजन किया जाता है। इसके बाद व्रत पारण किया जाता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधि-विधान के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से जातक को सभी कार्य में सफलता मिलेती है। साथ ही घर-परिवार में खुशिया आती हैं। तो चलिए जानते हैं महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करनी चाहिए। साथ ही जानिए मंत्र और भोग के बारे में…

मां का स्वरूपमां सिद्धिदात्री का रूप अत्यंत ही परम दिव्य है। मां का वाहन सिंह है और देवी कमल पर भी आसीन होती हैं। इनकी चार भुजाएं हैं, दाहिने ओर के नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपर वाले हाथ में गदा और बाईं ओर के नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल का फूल है। मां सिद्धिदात्री को देवी सरस्वती का भी स्वरूप माना गया है। मां को बैंगनीऔर लाल रंग अतिप्रिय होता है। मां सिद्धिदात्री की अनुकंपा से ही शिवजी का आधा शरीर देवी का हुआ और इन्हें अर्द्धनारीश्वर कहा गया।

पूजा का महत्व :  इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भक्त इनकी पूजा से यश, बल, कीर्ति और धन की प्राप्ति करते हैं। मां भगवती का स्मरण, ध्यान, पूजन हमें इस संसार की असारता का बोध कराते हुए वास्तविक परमशांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाता है।

दुर्गा महा नवमी आज है जानिए पूजा विधि और शुभ तिथि व हवन…

सिद्धिदात्री की पूजा विधि

सर्वप्रथम कलश की पूजा व उसमें स्थित सभी देवी-देवताओ का ध्यान करना चाहिए। रोली, मोली, कुमकुम, पुष्प चुनरी आदि से मां की भक्ति भाव से पूजा करें। हलुआ, पूरी, खीर, चने, नारियल से माता को भोग लगाएं। इसके पश्चात माता के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन नौ कन्याओं और एक बालक को घर में भोजन करना चाहिए। कन्याओं की आयु दो वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष तक होनी चाहिए और इनकी संख्या कम से कम नौ तो होनी ही चाहिए।

नंदा पर्वत पर है मां का मंदिर

हिमाचल का नंदा पर्वत माता सिद्धिदात्री का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि जिस प्रकार इस देवी की कृपा से भगवान शिव को आठ सिद्धियों की प्राप्ति हुईं, ठीक उसी तरह इनकी उपासना करने से अष्ट सिद्धि और नव निधि, बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है।

ऐसे प्रकट हुईं माता

कथा में वर्णन है कि जब दैत्य महिषासुर के अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवतागण भगवान शिव और भगवान विष्णु के पास पहुंचे। तब वहां मौजूद सभी देवतागण से एक तेज उत्पन्न हुआ और उसी तेज से एक दिव्य शक्ति का निर्माण हुआ, जिसे मां सिद्धिदात्री कहा जाता है।

मां सिद्धिदात्री को लगाएं ये भोग

महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को नारियल, पंचामृत और पुआ का भोग जरूर लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन चीजों का भोग लगाने से माता बेहद प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

दुर्गा नवमी के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का सहयोग

मां सिद्धिदात्री के मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

ॐ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।।

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।

कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्।।

या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

कन्या पूजन :  महानवमी के बाद ही नवरात्रि का पावन त्योहार समाप्त हो जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ  मां सिद्धिदात्री की पूजा करने और हवन करने के बाद कन्या पूजन करने का विधान है। कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि पर्व का समापन हो जाता है। वहीं नवरात्रि का दसवां दिन विजय दशमी या दशहरा मनाया जाता है।

 

Religion

जानें कुंडली में क्या होता है चंद्र मंगल योग, किन लोगों के लिए होता है विशेष लाभकारी

जिन जातकों का जन्म चंद्र मंगल योग में होता है वे होते हैं क्रोधी, लेकिन जीवन में कभी मानते नहीं हार कुंडली के पांचवें घर में यह योग बने तो जातक को शुभ फल प्रदान करता है धन, समृद्धि, कलात्मकता राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में […]

Read More
Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More