भारत को युद्ध पर अपने स्टैंड पर रहना चाहिए मजबूत: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है। अब गाजा में चल रहे युद्ध पर देश को अपने इसी स्टैंड पर मजबूती से रहना चाहिए। सुश्री मायावती ने आज किये ट्वीट में कहा कि  यूक्रेन युद्ध को लेकर जब मोदी ने कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है तो पश्चिमी नेताओं ने उनकी खूब प्रशंसा की। अब गाजा युद्ध को लेकर भी भारत को अपने स्टैंड पर मजबूती से खड़ा रहने की जरूरत है, जो सबको अनुभव हो।

उन्होंने कहा कि  युद्ध दुनिया में कहीं भी हो, आज के ग्लोबल वर्ल्ड में अधिकतर देशों की अर्थव्यवस्था एक दूसरे से जुड़ी हैं। यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है और पूरी दुनिया इससे प्रभावित है। इसलिए विश्व में कहीं भी नया युद्ध मानवता के लिए कितना विनाशकारी होगा यह अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं। बसपा प्रमुख ने कहा कि  भारत अपनी आजादी से ही विश्व में शांति, सौहार्द और स्वतंत्रता के लिए तथा नस्लवाद आदि के विरूद्ध अतिसक्रिय रहा है। जिसकी प्रेरणा और शक्ति उसे उसके समतामूलक एवं मानवतावादी संविधान से मिली है। दुनिया में भारत की यह पहचान बनी रहनी चाहिए। (वार्ता)

Raj Dharm UP

गलत बिल आने पर सुधार के लिए विद्युत विभाग की ओर से फिजिकली और ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कई विकल्प

पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे शीतकालीन सत्र में योगी सरकार ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों पर गिनाईं उपलब्धियां अगले महीने से उपभोक्ता विद्युत विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही फीड कर सकेंगे अपनी मीटर रीडिंग एकमुश्त समाधान योजना के तहत मंगलवार शाम […]

Read More
Raj Dharm UP

गन्ना विकास और मार्केटिंग के नाम पर चल रहा करोड़ों का खेल

चीनी निगम की मुंडेरवा पिपराइच मिलो में सुरक्षा एजेंसी को दिया ठेका ठेकेदारों से साठ गांठ कर सरकार को अफसर लगा रहे चुना आरके यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलों में गन्ना विकास और गन्ना मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों के गोलमाल का खेल चल रहा है। निगम के अफसरों ने कमाई के […]

Read More
Raj Dharm UP

महत्वाकांक्षी कालेसर व्यावसायिक परियोजना को लांच करेंगे योगी

500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए नए भूखंडों का होगा आवंटन 150 करोड़ के अवस्थापना विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी होगा देश और क्षेत्र के बड़े उद्यमियों संग बैठक कर सीएम योगी देंगे निवेश का मंत्र गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औद्योगिक विकास के […]

Read More