जनता दर्शन में CM का लोगों को भरोसा

  • करीब 225 लोगों की समस्या सुनीं योगी ने, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गोरखपुर । CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी सन्तुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 225 लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक CM खुद गए। इत्मीनान से एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आए लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निबटे

पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि लोगों को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। CM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Raj Dharm UP

गलत बिल आने पर सुधार के लिए विद्युत विभाग की ओर से फिजिकली और ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कई विकल्प

पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे शीतकालीन सत्र में योगी सरकार ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों पर गिनाईं उपलब्धियां अगले महीने से उपभोक्ता विद्युत विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही फीड कर सकेंगे अपनी मीटर रीडिंग एकमुश्त समाधान योजना के तहत मंगलवार शाम […]

Read More
Raj Dharm UP

गन्ना विकास और मार्केटिंग के नाम पर चल रहा करोड़ों का खेल

चीनी निगम की मुंडेरवा पिपराइच मिलो में सुरक्षा एजेंसी को दिया ठेका ठेकेदारों से साठ गांठ कर सरकार को अफसर लगा रहे चुना आरके यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलों में गन्ना विकास और गन्ना मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों के गोलमाल का खेल चल रहा है। निगम के अफसरों ने कमाई के […]

Read More
Purvanchal

शासन के निर्देश पर LIU टीम ने इन पुलिस कर्मियों की सत्यनिष्ठा पर उठाए थे सवाल

महराजगंज जिले में 53 पुलिस कर्मियों की लाइन हाजिरी बना‌ यक्ष प्रश्न? बीते दिनों चरस तस्करी में एक उपनिरीक्षक भेजा गया था जेल चरस तस्करों में नहीं है सुरक्षा एजेंसियों का खौफ, नेपाल सीमा पर लगातार दो दिनों में पकड़ी गई सौ करोड़ की चरस उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । भारत सीमा से सटे नेपाल […]

Read More