किलारी के भूकंप ने देश को आपदा प्रबंधन का गुर सिखाया

लातूर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि 1993 में किलारी में महसूस किए गए भूकंप की वजह से देश ने आपदा प्रबंधन का गुर सीखा और व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें भविष्य के सभी संकटों का सामना करने का साहस मिला। पवार ने शनिवार को किलारी गांव में भूकंप कार्रवाई समिति द्वारा आयोजित आभार पुरस्कार समारोह में अपने विचार साझा किये कहा, “मैंने जो काम किया, वह एक जिम्मेदारी थी। हजारों लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। ऐसे कई व्यक्ति और संगठन थे, जिन्होंने दान दिया था।

भूकंप के दो घंटे के भीतर, मैं लातूर के तत्कालीन संरक्षक मंत्री विलासराव देशमुख, धाराशिव के संरक्षक मंत्री डॉ. पद्मसिंह पाटिल के साथ किलारी पहुंचा था। उन्होंने कहा, ‘मैं कामकाजी संगठनों, अधिकारियों और व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’ उन्होंने शांतिलाल मुथा को भी विशेष सम्मान से नवाजा। मुथा ने भूकंप में अपने माता-पिता को खोने वाले सैकड़ों बच्चों की देखभाल की।(वार्ता)

Maharastra

मुंबई के बायकुला में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई। मुंबई के बायकुला में गुरुवार तड़के एक 24 मंजिला ऊंची इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गयी। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना घोड़ापदेव इलाके के म्हाडा कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर तड़के 03.40 बजे हुई। अग्निशमन विभाग के एक […]

Read More
Gujarat Maharastra

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी को ईमेल पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार अंबानी को उसी मेल में एक ‘रिमाइंडर’ मिला है, जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में 400 […]

Read More
Gujarat Maharastra

गरीबी से मुक्ति वास्तविक सामाजिक न्याय : मोदी

शिरडी/अहमदनगर। गरीबी से छुटकारा पाना और सबसे गरीब परिवार को आगे बढ़ने का मौका देना ही असली सामाजिक न्याय है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब लोगों का कल्याण है। मोदी यहां महाराष्ट्र में 14,000 […]

Read More