रक्षामंत्री के PRO ने किया ओपन जिम का लोकार्पण

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में व्यापक कार्य कर रही है। बच्चों युवाओं को जागरूक बनाने व पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं व बुजुर्गों का भी ध्यान रखा जा रहा है। योजना शहरों से लेकर सुदूर क्षेत्रों तक विस्तृत है। सरकार एक जिला एक स्टेडियम की नीति पर अमल कर रही है। हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक मुख्यालय पर मिनी स्टेडियम, एक जिला, एक खेल-खेलो इंडिया सेंटर और गोरखपुर मंडल में वर्ल्डक्लास स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना क्रियान्वित की जा रही है।

लखनऊ के 101 वें ओपेन जिम की स्थापना गोमती नगर के विशाल खंड तीन स्थित गोवर्धन पार्क में हुई। इसका लोकार्पण रक्षामंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ राघवेन्द्र शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ के प्रमुख 2400 पार्कों में ओपन जिम होंगे। इनमें से जहां 100 ओपन जिम सीएसआर फंड से इसी महीने बनकर तैयार हो रहे हैं। 500 ओपन जिम इसी साल के अंत तक बनाए जाएंगे। बचे हुए पार्कों में भी सीएसआर और नगर निगम के बजट से अगले दो साल में ऐसे ओपन जिम बनाए जाने की योजना है। कुछ समय पहले शहर के निरालानगर आठ नंबर चौराहा के पास मृत्युंजय पार्क में बने ओपन जिम का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।

इस अवसर पर विशाल तीन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नगीना प्रसाद, सचिव बीएल तिवारी, कोषाध्यक्ष ओम अग्रवाल,केसी वर्मा, डॉ विनोद तिवारी, डॉ वंदना तिवारी, योगेश दीक्षित,अशोक गौतम, योगेश गोयल, आरआर सिंह, अजय उपाध्याय, अजय सिंह,एससी यादव, केसी शर्मा, जय सिंह मौर्य, अभिषेक शुक्ला,अर्चना अग्रवाल सरोजनी वर्मा,पुष्पा कनौजिया, रमेश थापर आदि उपस्थित थे।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More