जवान ने वर्ल्डवाईड 900 करोड़ रूपये की कमाई

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान सात सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में जवान का कुल कारोबार 500 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। जवान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है।जवान ने वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

‘जवान’ के प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बताया है फिल्म ने वर्ल्डवाइड 907.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जवान का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें बताया गया है कि फिल्म की दुनिया भर में कमाई 907.54 करोड़ हो गई है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, इस तरह किंग खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More