विश्वकर्मा जयंती आज  है जानिए शुभ मुहूर्त व महत्व और नियम…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

हर साल कन्या संक्रांति 17 सितंबर को भगवान विश्कर्मा की जयंती मनाई जाती है। दक्षिण भारत में ये पर्व सितंबर तो वहीं उत्तर भारत में इसे फरवरी के महीन में मनाई जाती है। इस दिन देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है। शिव का त्रिशूल, लंका महल, द्वारका आदि देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और भवन का निर्माण भगवान विश्कर्मा की ही देन है। कारीगर, फर्नीचर बनाने वाले, मशीनरी और कारखानों से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाते हैं।

विश्कर्मा पूजा का मुहूर्त

विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर 2023 को सुबह 07.50 मिनट से लेकर दोपहर 12.26 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

वहीं दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक भी विश्वकर्मा पूजा की जा सकती है।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व

“विश्वं कृत्यस्नं वयापारो वा यस्य सः” अर्थात् जिसकी सम्यक सृष्टि व्यापार है, वहीं विश्वकर्मा है। प्राचीन काल से ब्रम्हा-विष्णु और महेश के साथ विश्वकर्मा की पूजा-आराधना का प्रावधान हमारे ऋषियों-मुनियों ने किया हैं। भगवान विश्वकर्मा को प्राचीन काल का सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है। इस दिन  औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उपकर, औजार, की पूजा करने से कार्य में कुशलता आती है। शिल्पकला का विकास होता है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कौन हैं भगवान विश्वकर्मा?

विश्वकर्मा पुराण के अनुसार नारायण ने सर्वप्रथम ब्रह्माजी और फिर विश्वकर्मा जी की रचना की। ब्रह्माजी के निर्देश पर ही विश्वकर्मा जी ने पुष्पक विमान, इंद्रपुरी, त्रेता में लंका, द्वापर में द्वारिका एवं हस्तिनापुर, कलयुग में जगन्नाथ पुरी का निर्माण किया। इसके साथ ही प्राचीन शास्त्रों में  वास्तु शास्त्र का ज्ञान, यंत्र निर्माण विद्या, विमान विद्या आदि के बारे में भगवान विश्वकर्मा ने ही जानकारी प्रदान की है।

Religion

रोहिणी व्रत आज है जानिए पूजा विधि और पूजा मुहूर्त व महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता रोहिणी व्रत जैन समुदाय के लोगों का एक महत्वपूर्ण व्रत है, यह व्रत जैन समुदाय के लोगों द्वारा रखा जाता है। यह व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है। इसलिए इस व्रत को रोहिणी व्रत कहा जाता है। रोहिणी नक्षत्र के अंत में रोहिणी व्रत खोला जाता है। रोहिणी नक्षत्र […]

Read More
Religion

पितृ तीर्थ और श्राद्ध पक्ष में गया दर्शन

संजय तिवारी यह मर्त्यलोक है। जो कुछ भी दिख रहा है, उसे निश्चित तौर पर नही रहना है। मर्त्य शब्द मृतिका से जुड़ा है। मृतिका अर्थात मिट्टी। जो भी आकार हैं वे इसी से निर्मित हैं। इसी में मिलना है। मूल पांच तत्व है। सनातन संस्कृति या कहें कि जीवन यात्रा में अंतिम पड़ाव मृत […]

Read More
Religion

श्रीमन्नारायण की आराधना ही है पितृपूजा

संजय तिवारी प्रितिपक्ष की पितृ पूजा भी श्रीमन्नारायण की ही आराधना है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि वह पितरों में अर्यमा नामक पितर हैं। यह कह कर श्रीकृष्ण यह स्पष्ट करते हैं कि पितर भी वही हैं। पितरों की पूजा करने से भगवान विष्णु यानि उसी परब्रह्म की ही पूजा होती है। […]

Read More