पंजाब हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है: केजरीवाल

अमृतसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को राज्य में औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे बड़े प्रयासों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। केजरीवाल ने गुरुवार को यहाँ ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ के दौरान कहा कि पंजाब अब हरेक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भगवंत सिंह मान के रूप में राज्य का सबसे बेहतरीन और काबिल मुख्यमंत्री मिला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर की पवित्र धरती से बीते दिनों हम राज्य के पहले सरकारी हाई-टैक ‘स्कूल ऑफ ऐमिनेंस’ की शुरुआत कर इतिहास की सृजना की है। हम सभी सरकारी स्कूलों को विश्व स्तर की सुविधाओं से अति-आधुनिक स्कूलों में तबदील करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के साथ ऐसी मिलनियों के द्वारा हम उद्योग क्षेत्र के सभी मसले हल करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि बीते समय में 882 स्टील फाऊंड्री यूनिट होते थे लेकिन अब पिछली राज्य सरकारों की नाकामियें के कारण केवल 126 यूनिट काम कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वायदा किया कि पंजाब सरकार अपनी उद्योग समर्थकीय नीतियों से इनकी संख्या 2000 इकाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि उनको अभी भी याद है कि आम आदमी पार्टी ने इसी जगह पर चुनाव से पहले उद्योगपतियों के साथ बहुत सी गारंटियों का वायदा किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को दी गई हरेक गारंटी पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले पंजाब सरकार ने उद्योगों को दरपेश समस्याओं और अन्य मसलों संबंधी फीडबैक लेने के लिए एक फ़ोन नंबर भी जारी किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फीडबैक की जाँच-पड़ताल करने के बाद उद्योगपतियों के तीन मुख्य मसले हैं जिनमें बिजली, सडक़ों का बुनियादी ढांचा और कामकाज से सम्बन्धित अन्य समस्याएँ शामिल थीं। उन्होंने कहा कि आप सरकार उद्योगपतियों की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर सुलझाने के लिए वचनबद्ध है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम पिछली सरकारों की तरह उद्योगपतियों के साथ मनमाने ढग़ से MOU नहीं करते। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान ने निजी तौर पर हरेक बड़े उद्योगपतियों तक पहुँच की थी और इन कोशिशों के निष्कर्ष के तौर पर आप सरकार के सातों में आने वाले डेढ़ साल के अंदर राज्य में 50,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि यह निवेश राज्य में 2.86 नौकरियाँ पैदा करेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरेक तीन महीने बाद उद्योगपतियों के साथ ऐसी मिलनियाँ करवाने के लिए कहा। उन्होंने राज्य में हरे रंग का स्टैंप पेपर शुरू करने, सिंगल विंडो सिस्टम, भ्रष्टाचार मुक्त माहौल, साफ़-सुथरा और जवाबदेही वाला प्रशासन मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब द्वारा 2.75 लाख MSME की रजिस्ट्रेशन की है, जो मुल्क में अब तक सबसे अधिक है। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More