मुरलीधरन ने भारत-सऊदी निवेश फोरम में लिया भाग, सऊदी मंत्रियों से मुलाकात

शाश्वत तिवारी

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को भारत-सऊदी निवेश फोरम के एक स्वागत समारोह में भाग लिया, जो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत की राजकीय यात्रा के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य भारत-सऊदी अरब आर्थिक साझेदारी को एक नई गति देना था। विदेश राज्य मंत्री ने एक्स पर लिखा, “सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की राजकीय यात्रा के अवसर पर आयोजित भारत-सऊदी निवेश फोरम के रिसेप्शन में भाग लेने की खुशी है। इस दौरान उन्होंने कई सऊदी मंत्रियों से भी मुलाकात की और वहां भारत और सऊदी अरब के प्रमुख व्यापारिक व्यक्तियों की भागीदारी की सराहना की। साथ ही सऊदी मंत्री खालिद बिन अल-फलीह, निवेश मंत्री; माजिद बिन अल कसाबी, वाणिज्य मंत्री; अब्दुल्ला अलस्वाहा, आईटी मंत्री; बंदर अलखोरायफ, औद्योगिक और खनिज संसाधन मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रमुख व्यापारिक व्यक्तियों की व्यापक भागीदारी देखकर अच्छा लगा।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। भारत और सऊदी अरब के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं जो सदियों पुराने आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं। 1947 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद दोनों पक्षों की ओर से उच्च स्तरीय यात्राएँ हुईं। इसके अलावा, सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। भारत का 18 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात सऊदी अरब से होता है। जबकि, वर्ष 2021-22 भारत की आजादी के 75 साल को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाता है। यह उत्सव भारत और सऊदी अरब के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के साथ भी मेल खाता है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More