सनसनी: महिला मित्र से मिलने युवक की ईंट से वारकर हत्या

  • मंदिर से कुछ दूरी पड़ा मिला शव, इलाके में हड़कंप
  • विभूतिखंड क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। विभूतिखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर रात महिला मित्र से मिलने गए एक युवक की ईंट से वारकर निर्मम  हत्या कर दी गई है। उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मकान मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक अजय मौर्या मूलरूप से जनपद गोंडा निवासी बताया जा रहा और वाहन चालक था। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास के मुताबिक छानबीन के पता चला है कि युवक एक महिला  से मिलने आया था। जहां उसके ऊपर हमला बोल उसे मौत की नींद सुला दिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले पुलिस घटना में महिला के परिजनों और मकान मालिक का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More