महिला कैदियों की निर्मित राखियों से गुलजार होंगी कलाइंया

  • मथुरा जेल प्रशासन की सराहनीय पहल
  • जेल के बाहर काउंटर लगाकर बेंची जा रही राखियां

आरके यादव

लखनऊ। महिला बंदियों की हस्तनिर्मित राखियों भाइयों की कलाईयों को गुलजार करेंगी। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन मथुरा जेल प्रशासन के अधिकारियों ने ऐसी एक सार्थक पहल की है। जेल के अधिकारियों ने जेल में बंद महिला बंदियों से राखियां बनवाकर उन्हें आम जनता को बेचने का निर्णय लिया। जेल में बंद करीब एक दर्जन महिला बंदियों से जेल प्रशासन के अधिकरियों ने करीब पांच हजार रंग बिरगी राखियां बनवाई है। इन राखियों को जेल के बाहर बिक्री के लिए लगाया गया है। एक राखी की कीमत सिर्फ दस रुपय रखी गई है।
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने भाई-बहन के रक्षाबंधन पर्व के लिए जेल में बंद महिला बंदियों से राखी बनवाए जाने का निर्णय लिया। राखी बनवाने के लिए जेल की महिला बंदी पूजा, नेहा, ममता, मोनिका, ओमवती समेत करीब एक दर्जन महिलाओं को चयन किया। इन महिलाओं को जेल प्रशासन की ओर से रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया। इस मैटेरियल से जेल में करीब पांच हजार राखियां तैयार की गई है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला बंदियों की ओर से तैयार की गई इन राखियों के पैकिंग की जिम्मेदारी जेल के पुरुष बंदी किशन और धीरज को सौंपी गई। इन बंदियों ने महिला बंदियों की हस्तनिर्मित राखियों की शानदार पैकिंग कर उसमें और निखार ला दिया। महिला बंदियों के द्वारा तैयार की गई राखी की कीमत दस रुपये प्रति राखी रखी गई है। इन हस्तनिर्मित राखियों को जेल के मुख्य गेट के बाहर बिक्री के लिए लगाया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला बंदियों को तनाव से मुक्त रखने और उनके अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला बंदियों की हस्तनिर्मित राखियां आम जनमानस में खूब पसंद भी की जा रही है।

भगवान कृष्ण की वेशभूषा तैयार कर रहे बंदी

वन डिस्टिक, वन प्रोडेक्ट के तहत प्रदेश की मथुरा जेल में बंदियों की ओर से कन्हैया के वस्त्र भी तैयार किए जाते है। बंदियों के इन हस्तनिर्मित कपड़ों की खासी मांग भी है। बताया गया है कि जेल के बंदियों ने भगवान कृष्ण के लिए विभिन्न तरह की पोषाकें बनाई है। इस पहल से जेल के बंदियों को रोजगार मिलने के साथ आमदनी भी होने लगी है। बंदी वस्त्रों को बेहतर स्वरूप देने में कोई कोर कसर बाकि नहीं रख रहे है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More