भाजपा का शंखनाद अभियान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में  शंखनाद अभियान” का  भी उद्घोष हुआ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.  योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सोशल मीडिया टीम से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों का भरपूर उपयोग करने के लिए कई टिप्स दिये. विरोधी दल के किसी भी झूठ का जवाब योजना के लाभार्थियों के जरिये दिलाएं। सही और तार्किक जवाब दें, साथ ही भाषाई मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखें. इस समय विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। भारत के सामर्थ्य का प्रदर्शन दुनिया भी देख रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन मे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं.  हाईवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, वाटरवे और रेलवे के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं. भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के योद्धाओं को अपनी भूमिका का प्रभावी ढ़ग से निर्वहन करना होगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से सोशल मीडिया और आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ी हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 24 घंटे सजग रहते हुए सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर सक्रिय रहना होगा। विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार को तथ्यात्मक ढ़ग से जवाब देना है बल्कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करना है तुष्टीकरण, जातिवादी, भ्रष्टाचारी, परिवारवादी तथा अपराधी संरक्षण के ऐजेंडे पर चलने वाले विपक्षी दल अब नए नाम से नया गठबंधन बनाकर आए है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावी पक्ष के लिए शंखनाद अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। आगामी दिनों में जिलों की कार्यशाला होगी।  सोशल मीडिया में सक्रियता तथा रूचि रखने वाले कार्यकर्ताओं की मजबूत व प्रभावी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी।  हमारी सोशल मीडिया पर उपस्थिति प्रभावी, तार्किक और तथ्यपरक होना चाहिए। संगठन के सम्पर्क से समर्थन, मन की बात, हर घर तिरंगा सहित अधिकांश अभियानों तथा कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश इकाई ने बेहतर परिणाम दिए हैं।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More