77वां स्वतंत्रता दिवस: भारत समेत विश्व में लहराया तिरंगा

शाश्वत तिवारी

विश्वभर में भारतीयों ने मंगलवार (15 अगस्त) को पूरे उत्साह से भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। वे दूतावासों, राजनयिक मिशन में एकत्र हुए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत गाये। वाशिंगटन में बाइडन प्रशासन भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय-अमेरिकियों के साथ शामिल हुआ। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले की तुलना में अधिक प्रगाढ़ हुआ है। बीजिंग में प्रवासी भारतीयों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

लंदन में लगे भारत माता की जय के नारे

लंदन में भारतीय मूल के सैकड़ों लोग भारतीय उच्चायोग में एकत्र हुए। उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाये। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ‘मोटो जीपी भारत रेस की तैयारी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार एक समूह के साथ एक कार्यक्रम में मोटरसाइकिल चलाई। यह प्रतिस्पर्धा अगले महीने, भारत में पहली बार आयोजित की जाने वाली है। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद उच्चायुक्त ने राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। दोरईस्वामी ने कहा मुझे लगता है कि आज 400 लोग आये, जो अनुमान से काफी अधिक है। उच्चायुक्त ने यहां के दौरे पर आये नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। मंच पर एनसीसी कैडेट को भी सम्मानित किया गया।

आस्ट्रेलिया में फहराया धव्ज

आस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त मनप्रीत वोहर ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन पढ़ा। केनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर कहा इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों ने भारत के प्रगति की गाथा साझा की और भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में प्रस्तुतियां दीं। उच्चायोग ने हाथों में दीये के साथ पंचप्रण भी दिलाया। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पूरे देश(आस्ट्रेलिया) में 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक संदेश में कहा 2023 में भारत (प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू के सपनों को साकार करने में अपनी सफलता पर गर्व कर सकता है। हम एक अधिक समृद्ध देश हैं क्योंकि आपने आस्ट्रेलिया को अपना घर बनाया है। सिंगापुर में इस अवसर पर कार्यवाहक उच्चायुक्त पूजा एम तिल्लु ने INS कुलिश की यात्रा पर आये 1,000 से अधिक प्रवासी भारतीयों का चालक दल के सदस्यों के साथ नेतृत्व किया। आईएनएस कुलिश बैंड ने धुन बजाई और बैंड के सदस्यों ने स्थानीय भारतीय स्कूलों के छात्रों के साथ देशभक्ति गीत गाये।

नेपाल ने दी शुभकामनाएं

INS कुलिश सैन्य अभ्यास के लिए यहां सोमवार को पहुंचा था। नेपाल के विदेश मंत्री एन पी सौद ने ‘एक्स’ पर भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मैं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को शुभकामनाएं देता हूं। भारत के लोगों और सरकार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। श्रीलंका में उच्चायुक्त गोपाल बागले और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने भारतीय शांति सेना स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत “बुर्जखलीफा” भी तिरंगे से जगमगा उठी।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More