गडकरी धमकी मामला: IISC आतंकी हमले का दोषी पाशा पहले भी दो बार नागपुर आया

नागपुर । बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), में आतंकवादी हमले का दोषी अफसर पाशा पहले भी दो बार महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यूनीवार्ता को यह जानकारी दी।  पाशा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को की गई। धमकी और जबरन वसूली कॉल में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि पाशा ने दो बार नागपुर का दौरा किया था, एक बार 2003 में और फिर 2004 में। हालाँकि, शहर में उनके प्रवास का विवरण अभी तक प्रमाणित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि जयेश पुजारी ने अफसर पाशा के साथ योजना बनाकर नितिन गडकरी के कार्यालय में फोन किया था। पाशा को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार शाम नागपुर लाया गया।

उल्लेखनीय है कि जयेश पुजारी ने 14 जनवरी को गडकरी के कार्यालय में धमकी भरा फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी और खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य होने का दावा किया था। उस समय वह बेलगावी जेल में बंद था। उसने 21 मार्च को एक और फोन किया और धमकी दी कि अगर 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए। तो वह गडकरी को नुकसान पहुंचाएगा। पुजारी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और इस साल 28 मार्च को बेलगावी की एक जेल से नागपुर लाया गया और उसके खिलाफ नागपुर के धंतोली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो मामले दर्ज किए गए। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More