हरियाली अमावस्या के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का पूरा सहयोग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा।ज़  स्वास्थ्य नरम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृषभ : जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आर्थिक निवेश करना लाभप्रद रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन : दिन मंगलमय गुजरेगा। कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किस्मत का साथ मिलेगा, कम प्रयास से ही अधिक सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मंगलमय यात्रा हो सकती है।

कर्क : साझेदारी के काम में संभलकर रहिएगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। विवादों से बचकर रहें। अपने भी आज परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे। आज का दिन संयमपूर्वक बिताएं।

हरियालीअमावस्या आज  है जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और कथा… 

सिंह : कोई प्रतिकूल समाचार मिलने से तनाव में रह सकते हैं। अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। आज खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या : मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा इसलिए आलस्य से बचें। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। कहीं घूमने की योजना आज बन सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

तुला : आपका पैसा कहीं अटका हुआ हो तो आज वह मिल सकता है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है, इसलिए मेहनत में कमी ना करें। यश, मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर ना छोड़ें। परिवार से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र के मामले में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सहकर्मियों और अधिकारियों से आप पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से सहयोग मिलेग।

शास्त्रों के अनुसार इन छह कारणों से जल्द होती है मौत

धनु : आज आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, संभलकर चलें। कार्यों में बाधा से परेशानी होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर : सितारों की स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल है। यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा उपहार मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बंधुओ से मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख सुविधाओं के साधनों पर धन व्यय होगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन : भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता से आपके काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कई अच्छे अवसर आज आपको मिल सकते हैं जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं। व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन सात राशियों  को मिल रहा है धन का लाभ और जानें बाकी राशियों का हाल

 मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।  वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। […]

Read More
Astrology

गांधी जयंती के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी से शुभ समाचार जानें आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकती है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। ख़ुद […]

Read More