विकास से बदली पहचान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


सुशासन विकास और सुदृढ़ कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश की सकारत्मक छवि का निर्माण हुआ है। इनमें प्रदेश के वह इलाके भी शामिल हैं जो अराजकता के लिए चर्चित हुआ करते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह वर्ष पूर्व जनपद शामली तथा मऊ की पहचान दूसरे रूप में थी। जनपद मऊ में लोग माफिया से भयभीत होते थे। जनपद शामली पलायन के लिए जाना जाता था। इन दोनों जनपदों में मेडिकल कॉलेज की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।

वर्तमान सरकार इस सपने को साकार कर रही है। एक जनपद एक मेडिकल कालेज अभियान में मऊ और शामली का नाम भी जुड़ गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मिशन निरामयाः के तहत क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की रेटिंग एवं मऊ तथा शामली में निजी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु अनुबन्ध किया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह वर्ष  पूर्व प्रदेश में मात्र बारह मेडिकल कॉलेज थे। आज उत्तर प्रदेश के पैंतालीस में सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।

सोलह असेवित जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, इनमें चौदह सरकारी तथा दो मेडिकल कॉलेजों का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। पहले प्रदेश में नर्सिंग व पैरामेडिकल का क्षेत्र उपेक्षित था। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फैकल्टी की सुविधाएं नहीं थीं। प्रदेश की स्टेट मेडिकल फैकल्टी बीमार थी। इस दृष्टि से मिशन निरामयाः की शुरुआत अत्यन्त महत्वपूर्ण थी। आज इसके परिणाम हमारे सामने हैं। इसके अन्तर्गत बारह संस्थानों को मेण्टर संस्थाओं के रूप में चयनित किया गया। इन्होंने अन्य संस्थाओं का मार्गदर्शन किया। क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा प्रदेश के सभी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की रेटिंग तय की गयी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। नर्सिंग व पैरामेडिकल के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिशन निरामयाः की शुरुआत की गयी है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More