INS त्रिशूल पर आयोजित “डेक रिसेप्शन” में शामिल हुए जयशंकर

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जांजीबार गए हुए हैं। जांजीबार में विदेश मंत्री INS त्रिशूल पर आयोजित हुए डेक रिसेप्शन में शामिल हुए। इस दौरान जांजीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली विनी भी शामिल हुए। बता दें कि INS त्रिशूल मिसाइलों से लैस युद्धक जहाज है और वह इन दिनों जांजीबार के दौरे पर है। जांजीबार में भारत के मशहूर प्रौद्योगिकी संस्थान IIT मद्रास का कैम्पस भी खोला जाएगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। विदेश मंत्री ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह परिसर भारत और तंजानिया के बीच दीर्घकालिक मित्रता को प्रतिबिंबित करता है और भारत द्वारा अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण में लोगों के बीच संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की याद दिलाता है।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह अनूठी साझेदारी IITM की शीर्ष क्रम की शैक्षिक विशेषज्ञता को अफ्रीका में एक प्रमुख गंतव्य तक पहुंचाएगी और क्षेत्र की मौजूदा जरूरतों को पूरा करेगी। शैक्षणिक कार्यक्रम, पाठ्यक्रम, छात्र चयन पहलू और शैक्षणिक विवरण आईआईटी मद्रास द्वारा होंगे, जबकि पूंजी और परिचालन व्यय ज़ांज़ीबार-तंजानिया सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस परिसर में नामांकित छात्रों को आईआईटी मद्रास की डिग्री प्रदान की जाएगी।

विदेश मंत्री जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जांजीबार बुधवार को पहुंचे। जांजीबार में विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति विनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जांजीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली विनी से मिलकर खुशी हुई। वह भारत-जांजीबार की साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पित हैं। राष्ट्रपति विनी के साथ INS  त्रिशूल पर एक डेक रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान जांजीबार के सभापति, मंत्री और भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहे। जांजीबार में INS त्रिशूल की मौजूदगी भारत के सागर समर्पण का सबूत है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More