अन्याय के खिलाफ अल्लूरी का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का गौरवपूर्ण अध्याय : मुर्मू

हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू द्वारा मात्र 27 वर्ष की आयु में अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय है। सुश्री मुर्मू ने यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं भारत माता के वीर सपूत मन्यम वीरुडु को श्रद्धांजलि देने में अपने सभी देशवासियों के साथ शामिल होना अपना महान सौभाग्य मानती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासी अस्मिता, अधिकार और जीवनशैली के हित में संघर्ष की ऐसी धारा का नेतृत्व किया, जिसकी स्मृति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू का जीवन-चरित्र जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव से मुक्त होकर पूरे समाज और देश के लिए एकजुट होने का एक उदाहरण है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें पूरी तरह अपना लिया था और उन्होंने आदिवासी समाज के सुख-दुख को ही अपना सुख-दुख बना लिया था। राष्ट्रपति ने कहा कि इस शुभ अवसर पर मैं बुद्धिजीवियों, खासकर समाजशास्त्रियों और इतिहासकारों से अनुरोध करती हूं कि वे देशवासियों, खासकर युवा पीढ़ी को अल्लूरी सीतारमन राजू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से अवगत कराएं। (वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More