अतीक हत्याकांड की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व विधायक उनके भाई की पुलिस हिरासत में हुई हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जिसमें कहा गया है कि इस घटना की मुकम्मल जांच के लिए सरकार की ओर से हर संभव उपाय किए जा रहे हैं और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है।

राज्य सरकार की ओर से 30 जून को दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा में हुई चूक में मामले की हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक और उनके पूर्व विधायक भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ की 15 अप्रैल 2023 की पुलिस हिरासत में तीन शूटरों ने मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। बदमाशों ने करीब से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया था। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More