कंबोडिया के नाइट क्लब में आग लगने से आठ लोगों की मौत

नोम पेन्ह। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक नाइट क्लब में मरम्मत कार्य के दौरन अचानक आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार रात खान तुओल कोर्क जिले में एक नाइट क्लब की पांचवीं मंजिल पर जब मरम्मत का कार्य किया जा रहा था तभी अचानक से आग लग गयी। नोम पेन्ह नगरपालिका पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि आज सुबह जले हुए नाइटक्लब की इमारत में से दो और शव पाए गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या आठ हो गई।

उन्होंने आशंका जाहिर की थी कि सभी पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक संदिग्ध फरार हो गया है। कंबोडिया की आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय समिति (NCDM) के अनुसार, 2022 में देश में आग लगने की 454 घटनाएं हुईं, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हुए थे। (वार्ता)

International

रॉबर्ट मेनेंडेज़ ने अभियोग के बाद अमेरिकी सीनेट के विदेश संबंध अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने न्याय विभाग द्वारा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों की घोषणा के बाद अमेरिकी सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज़ ने कांग्रेस में अपनी सीट से इस्तीफा देने की मांग की है। शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, कि सीनेटर मेनेंडेज़ और अन्य प्रतिवादियों […]

Read More
International

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने दम्मू रवि न्यूयॉर्क पहुंचे

शाश्वत तिवारी 18वीं एशिया सहयोग वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव (ईआर) दम्मू रवि न्यूयॉर्क पहुंचे। गुरुवार को यूएनजीए 78 के मौके पर न्यूयॉर्क में आयोजित इस बैठक में बहरीन घोषणा को अपनाया गया और एसीडी अध्यक्ष को बहरीन से ईरान स्थानांतरित कर दिया गया। चर्चा का उद्देश्य […]

Read More
International

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

शाश्वत तिवारी कनाडा से जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा कि कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक तौर पर प्रेरित हेट क्राइम और आपराधिक हिंसा के बढ़ने के चलते भविष्य में वहां की यात्रा करने वाले […]

Read More