कार्रवाई के डर से वैचारिक मतभेद वाले लोग भी कर रहे गलबहियां : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विपक्षी दलों की एकजुटता पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचारियों को दंड देने का संकल्प है और ऐसे में कार्रवाई के डर से वैचारिक मतभेद वाले लोग भी आपस में गलबहियां कर रहे हैं। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है, एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ने का। भाजपा सरकारों का भी ये संकल्प है। ऐसे में बड़े घोटाले वाले कार्रवाई के डर से एकत्रित हो रहे हैं।

इनमें कोई वैचारिक एकता नहीं है। ये सब अलग अलग राज्यों में बुरी तरह लड़ रहे हैं। वैचारिक दुश्मनों को सामने जेल दिखाई दे रही है, इसलिए गलबहियां कर रहे हैं। उन्हें पता है कि गड़बड़ करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोड़ेंगे नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी गड़बड़ करने वाले नहीं बचेंगे। कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है। उनकी गारंटी सिर्फ झूठ की है। भ्रष्टाचार, महिलाओं के अपमान, नौजवानों को ठगने, किसानों को छलने और धोखे की गारंटी है। ऐसी गारंटी वाले जनता की नजरों से उतर गए हैं। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More