BJP के पक्ष में ऐसा माहौल बनाए कि कोई दल सामने टिक नहीं सके: डॉ दिनेश शर्मा

  • राजधानी लखनऊ को बनाएंगे विकास का माडल
  • BJP का कार्यकर्ता ही उसकी विशिष्टता

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में BJP के पक्ष में  ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में कोई भी दल BJP के सामने टिक नहीं सके। उनका कहना था कि सपा बसपा और कांग्रेस के वोटरों से भी सम्पर्क किया जाना चाहिए। क्योंकि अब वे भी BJP के साथ जुडना चाहते हैं। उन्होंने मोदी योगी सरकार के विकास कार्यों को न सिर्फ देखा है बल्कि महसूस भी कर लिया है। आज विकास कार्यों का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुच रहा है। अब BJP को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के मत भी मिल रहे हैं।

वार्ड न्यू हैदरगंज द्वितीय CM पैराडाइज, मायापुरम आलमनगर,  में विधायक निधि से कराए गए  विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि राजधानी लखनऊ को विकास का माडल तैयार करने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। उनका कहना था कि लखनऊ की मध्य और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा यहां के लोगों को ऐसा नहीं लगेगा कि उनके क्षेत्र से BJP का विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि BJP का कार्यकर्ता ही उसकी विशिष्टता है। यही उसे अन्य पार्टियों से भिन्न बनाता है। सपा बसपा और कांग्रेस की हार का मूल कारण यह है कि उनके पास BJP जैसा समर्पित कार्यकर्ता नहीं है। BJP के कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल निशान ही प्रत्याशी होता है।

इसी कार्यकर्ता के बूते  पार्टी ने राजधानी की मध्य और पश्चिम की सीटों पर भी बेहतरीन चुनाव लडा है। अपने बंगाल दौरे का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर तृणमृल के कार्यकर्ता के साथ पुलिस भी कार्यकर्ता का सा व्यवहार करती है पर BJP का वहां का कार्यकर्ता उनसे डरे बिना कार्य कर रहा है। उन्होंने लखनऊ में विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत हैदरगंज द्वितीय वार्ड मायापुरम के अन्तर्गत  अखिलेश साहू से रवि शंकर के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य,   हैदरगंज द्वितीय वार्ड मायापुरम के अन्तर्गत श्याम सुन्दर सिंह के घर से बसन्त साहू के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य,  हैदरगंज द्वितीय वार्ड मायापुरम के अन्तर्गत रवि शंकर के घर से सुनील गुप्ता के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य,  हैदरगंज द्वितीय वार्ड अनिल कुमार जायसवाल के प्लाट से राम खिलावन पाल जी के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य , हैदरगंज द्वितीय वार्ड में बुद्धेश्वर बिहार कालोनी में घनश्याम के मकान से विनोद पाल के मकान तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य एवं हैदरगंज तृतीय वार्ड में कुन्दन लाल के घर से राम कुमार गुप्ता के घर तक इण्टरलाकिंग व नाली का निर्माण कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव उप विजेता पश्चिम विधानसभा एवं उप विजेता मध्य विधानसभा रजनीश गुप्ता बॉबी, वरिष्ठ BJP नेता रमेश तूफानी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत, राम शंकर राजपूत पार्षदगण नरेंद्र शर्मा, गिरीश गुप्ता, राम कृष्ण यादव, राजीव बाजपाई, मुकेश सिंह मोंटी, पूर्व पार्षद विनोद सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More