कोविड के बाद की बदलती दुनिया में भारत, अमेरिका की भागीदारी एवं महत्व बढ़ा है: मोदी

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद के काल में विश्व अर्थव्यवस्था नया रूप ले रही है और ऐसे दौर में भारत और अमेरिका की भागीदारी और भी बढ़ जाती है। मोदी ने कहा कि व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में आयोजित समारोह भारत की 140 करोड़ जनता सम्मान और उसके लिए गर्व की बात है। यह अमेरिका में रह रहे भारतीय 40 लाख लोगों का सम्मान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमेशा की तरह आज भी बातचीत स्वस्थ एवं उपयोगी रहेगी। आज दोपहर बाद अमेरिकी संसद को संबोधित करने का दूसरी बार अवसर मिलेगा। मैं और भारत के 140 करोड़ भारतवासी भारतीय तिंरगा और अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज निरंतर नयी ऊंचाईयों को छूते रहे। मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अपने स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए अपनी और भारत के समस्त नागिरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका की भागीदारी 21वीं शताब्दी को परिभाषित करने वाली भागीदरियों में से एक है। उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वतंत्रता से प्यार करते हैं। दोनों देशों के संविधान “वी द पीपुल” (हम देश के नागरिकगण) से शुरू होते हैं। इस अवसर पर दोनों देशों की राष्ट्रीय गान की धुनें बजायी गयीं। इससे पहले मोदी के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस पहुंचने पर लाल कालीन बिछाकर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वाशिंगटन में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संघू भी उपस्थित थे। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More