यूनान में जहाज डूबने से 78 की मौत, 104 को बचाया गया

एथेंस। यूनान के पेलोपोनिसे में प्रवासियों को लेकर जा रहे जहाज डूबने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 104 लोगों को बचा लिया गया है। यूनान की मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। ERT  न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना भूमध्य सागर में सबसे घातक प्रवासी जलपोतों के दुर्घटनाग्रस्त होने में से एक है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा कि जहाज में कम से कम 400 प्रवासी सवार थे, जबकि जीवित बचे लोगों का अनुमान है कि इसमें 700 प्रवासी सवार थे। बचाए गए प्रवासियों को कथित तौर पर पेलोपोनिसे के दक्षिणी भाग में स्थित कलामाता के बंदरगाह पर भेजा गा है। बचाए गए लोगों से मिलने के लिए यूनान की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलोपोलू ने कलामाता पहुंचीं।

बाद में दिन में यूनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इओनिस सरमास ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने यूनान के पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आज के दुखद जलपोत दुर्घटना के पीड़ितों के लिए बुधवार 14 जून रात 9:00 बजे से शनिवार 17 जून रात 9:00 बजे तक तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More