ऑस्ट्रेलिया में विवाह समारोह की बस दुर्घटना में 10 की मौत, 25 घायल

सिडनी। आस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स प्रांत के हंटर क्षेत्र में रविवार देर रात विवाह समारोह की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आपातकालीन सेवाओं पर रविवार रात 11:30 बजे ग्रेटा में हंटर एक्सप्रेसवे ऑफ-रैंप के पास वाइन कंट्री ड्राइव चौराहे पर एक बस के पलटने की सूचना मिली।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल की कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने पत्रकारों को बताया कि 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि दुर्घटना में घायल 25 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सुश्री चैपमैन के अनुसार बस अभी सीधा नहीं किया गया जा सका है। उन्होंने कहा कि लोगों के वाहन के नीचे फंसे होने की आशंका है और हताहतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि बस के 58 वर्षीय चालक को अनिवार्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। और वह अब सेसनॉक पुलिस थाने में और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर को लगाया गया हैं। उन्होंने कहा कि दो लोगों को एयरलिफ्ट किया गया लेकिन ज्यादातर लोगों को सड़क मार्ग से ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मेरा माना है कि ये सभी लोग एक विवाह समारोह में गए थे और सिंगलटन लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख क्रिस मिन्स ने ट्वीट कर इस भीषण दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस दुर्घटना पीड़ितों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क का भी प्रयास कर रही है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More