बंगाल में बढ़ रहा है BJP का प्रभाव: डॉ. दिनेश शर्मा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने संपर्क महाअभियान के अंतर्गत बंगाल प्रदेश के प्रवास के प्रवास पर रहे। कई दिनों तक वह यहां ज़न संपर्क, ज़न सभा और ज़न संवाद करते रहे। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग उमड़ते थे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित होने वालों की संख्या नगण्य है। ममता बनर्जी को केवल वोटबैंक सियासत कर रहीं हैं। विकास के प्रति उनका कोई विजन नहीं है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों की तर्ज पर ही वह राजनीति करती है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी का कैडर ही आमजन का शोषण करता है। पीड़ित शोषित लोगों की प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं होती। सत्ता के संरक्षण मे दबंगों के हौसले बुलन्द हैं। महा जनसम्पर्क अभियान के अंतिम चरण में डॉ दिनेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के साथ चुपरीझारा अंचल, मथुरापुर में पंचायत चुनाव से पूर्व लाभार्थी सम्मेलन एवं टिफिन भोज में सहभागिता की। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस BJP के प्रति विद्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित हैं। यहां लोकतंत्र की भावना का सम्मान नहीं किया जा रहा है।

पंचायतों पर क़ब्ज़े के लिए आनन फ़ानन में चुनाव कराये जा रहे हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों की तैनाती अपरिहार्य हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। बंगाल को पहले कांग्रेस फिर कम्युनिस्टो ने अब  तृणमूल कांग्रेस लूट रही है। उन्हीं की तरह पंचायत चुनाव में जीत के लिए बड़े पैमाने पर हिंसा का सहारा लिया जा सकता है। जनता को उसके अधिकार से वंचित करने की साज़िश हो सकती है। 2024 के चुनाव में ममता बनर्जी को जबाब देना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यहां की गरीब जनता के लिए मकान बनाने के लिए जो पैसा दिया था वह कहां गया। गरीब जनता को शैाचालय बनाने का जो पैसा केन्द्र सरकार द्वारा  दिया गया वह कहां गया। हकीकत यह है कि हर जरूरतमंद गरीब के घर में शौचालय बनाने का पैसा प्रधानमंत्री ने यहां की सरकार को दिया है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने हर गरीब के घर में गैस के सिलिन्डर के लिए पैसा दिया, हर गरीब को मिलनेवाले दस किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की, लेकिन बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने इसमें बन्दर बांट कर लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस क्षेत्र में यह सभा हो रही है उसका विधायक अमीर  है। वह गरीब जनता का पैसा चूस कर इस स्थिति में पहुंचा है। उसे इसकी चिन्ता नही है कि गांव में पानी आना बंद हो जाय इसके लिए बांध बने। उसे इसकी भी चिन्ता नही है कि यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो जांय या यहां के अधिक लोग शिक्षित हो जांय इसलिए यहां स्कूल खुल जाय, बल्कि उसे इस बात की चिंता और प्रयास है कि किस प्रकार जनता के पैसे को लूट कर अपना सोने का महल बनाया जाय।उनका कहना था कि हकीकत यह है कि तृणभूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को लूटा है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More