जॉर्ज अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, राहुल के करकमलों से किया पुरस्कार ग्रहण

वाशिंगटन। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के संस्थापक सदस्य एवं अमेरिकी चैप्टर के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  इंडिका न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक अब्राहम को IOC के प्रति अपने कई वर्षों के समर्पण और योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा।

IOC ग्लोबल के प्रमुख सैम पित्रोदा ने क्वींस, न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड की घोषणा की और अब्राहम को सम्मान पट्टिका प्रदान करने के लिए गांधी को आमंत्रित किया। IOC ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की दृष्टि, प्रतिबद्धता और प्यार के श्रम के लिए एक योग्य सम्मान है तथा अब्राहम की पत्नी लोना ने भी उनके साथ IOC के लिए काम किया। (वार्ता)

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More