सर्बिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से मिला सम्मान

 शाश्वत तिवारी


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश सर्बिया के राजकीय दौरे पर हैं इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत तेजी से और अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और देश दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। सर्बिया की राजधानी बॅलग्रेड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि पूरे भारत में नए बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और देश के 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की उम्मीद है। राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने कहा भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। साढ़े तीन हजार अरब अमरीकी डालर के करीब सकल घरेलू उत्पाद के साथ हम इस दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं। भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने की अपनी महत्वाकांक्षा की दिशा में पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि भारत का लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों का हवाला दिया, जिसमें शीर्ष चार स्थान महिलाओं द्वारा हासिल किए गए थे। भारत और सर्बिया दोनों के प्राचीन भूमि होने का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आधुनिक युग में, सर्बिया के साथ भारत के संबंधों को विशेष रूप से गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संदर्भ में परिभाषित किया गया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की भी सराहना की और कहा कि टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भारत में लाखों लोगों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने कहा सर्बिया के कई खेल प्रशिक्षक भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों को अपना कौशल सुधारने में मदद कर रहे हैं। हम भारत के लिए आपकी प्रशंसा और प्यार से अभिभूत हैं। इससे पहले दिन में सूरीनाम से यहां पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का उनके सर्बियाई समकक्ष एलेक्जेंडर वूसिक ने हवाईअड्डे पर स्वागत किया। किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बेलग्रेड में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली यात्रा है। सर्बिया के राष्ट्रपति ने एक विशेष भाव से हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। उनके आगमन पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More