पुरी के पास पर्यटक बस की चपेट में आने से तीन लोगों मौत

पुरी। ओडिशा में मंगलाघाट बायपास रोड के किनारे ओंकारेश्वर मंदिर पर सोमवार दोपहर एक पर्यटक बस की चपेट में आने से एक दंपति और उनके रिश्तेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।  मृतकों की पहचान छत्रपुर निवासी सत्यनारायण दास (55), उनकी पत्नी गायत्री (50) और स्थानीय रिश्तेदार राकेश नंदा के रूप में हुई है।

पीड़ित परिजन के एक सदस्य प्रीतम दास के अनुसार यह दम्पति ओंकारेश्वर मंदिर में अपने भतीजे की सगाई समारोह में शामिल होने आया थे। समारोह में शामिल होने के बाद वे सड़क किनारे अपने वाहन का इंतजार कर रहे थे कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है। बस के चालक ने बस समेत थाने में सरेंडर कर दिया। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More