ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे।

भूषण ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि शीर्ष अदालत ने इस साल अप्रैल में प्रस्तावित वेदांत विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से अधिग्रहीत 10,000 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण को रद्द कर दिया था और राज्य सरकार को किसानों को जमीन वापस करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश को पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने किसानों को जमीन वापस करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।(वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More