ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतती है, तो वह देश के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहने का एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे। CM ने कहा  कि चुनाव के बाद 29 मई, 2019 को हमारी पहली कैबिनेट हुई थी। जहां सरकार की प्राथमिकता के रूप में घोषणापत्र को मंजूरी दी गई। आज जब हम इस कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट कर रहे हैं, तो मैं बार-बार विश्वास जताने के लिए ओडिशा के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यकाल में हमारा एक मुख्य ध्यान शिक्षा के क्षेत्र में रहा है। आज, प्रत्येक राज्य पंचायत में, आपको स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर केंद्र, खेल सुविधाओं आदि के साथ एक बदला हुआ हाई स्कूल मिलेगा। शायद, दुनिया में कहीं भी इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों का बदलाव नहीं किया गया है। अगले कदम के रूप में, हमने राज्य भर के कॉलेजों में बदलाव शुरू किया है। हम अपने युवाओं के लिए समृद्धि के पासपोर्ट के रूप में इनोवेटिव नवीन ओडिशा मैजिक कार्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More
Odisha

पटनायक ने खोरधा जिले में उ. माध्यमिक विद्यालय, डिग्री कॉलेजों को मंजूरी दी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को 66.75 करोड़ रुपये की लागत से खोरधा जिले के 70 उच्च माध्यमिक विद्यालयों और 38 डिग्री कॉलेजों को 5टी परिवर्तन कार्यक्रम शामिल करने और 66.75 करोड़ रुपये प्रदान करने की मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री के सचिव (5टी) वी.के. पांडियन ने यहां एक समारोह में खोरधा जिले […]

Read More