सूरीनाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

शाश्वत तिवारी


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। सूरीनाम के प्रोटोकॉल प्रमुख और सूरीनाम में भारत के राजदूत ने उनका स्वागत किया। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है। पिछले साल जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा है। सूरीनाम की यात्रा के बाद वह सर्बिया का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा पर सूरीनाम के पारामारिबो पहुंचीं। सूरीनाम के राष्ट्रपति सी संतोखी ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और प्रवासी भारतीयों के एक वर्ग से भी मिलेंगी।

भारत से सूरीनाम की आखिरी राष्ट्रपति यात्रा 2018 में हुई थी। भारत, सूरीनाम के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और भारतीय डायस्पोरा के कारण विशेष महत्व रखते हैं, जो सूरीनाम की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक है। अपने दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू सात जून से सर्बिया की राजकीय यात्रा पर होंगी। सर्बिया में, मुर्मू राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक से मिलेंगी। राष्ट्रपति एक कारोबारी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More