संस्कृति व मूल्यों के प्रति आस्था आवश्यक मनोज कांत

लखनऊ। विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ के अधीश सभागार में रविवार को देवर्षि नारद जयंती का आयोजन किया गया। विषय प्रवर्तन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकान्त ने किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार को संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति आस्थावान होना चाहिए। देवर्षि नारद का कार्यक्षेत्र पूरा ब्रह्ममांड था। देवर्षि नारद सत्य के आग्रही थे। उनमें सत्य को कहने का साहस था। सत्य के आधार पर लोककल्याण के लिए वह सूचनाओं को आदान प्रदान करते थे। वह उन्हीं सूचनाओं को महत्व देते थे जिनसे लोक हित जुड़ा होता था।

मनोजकान्त ने कहा कि पत्रकार को सत्ता के विरूद्ध अपनी बात विनम्रता से कहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों में तीन बातें होनी चाहिए। पत्रकारों को मोहमुक्त होना चाहिए। दूसरा आध्यात्मिक चेतना का जागरण उसकी कृतियों में दिखना चाहिए। संस्कृति व मूल्यों के प्रति आस्थावान व विनम्र होना चाहिए। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कहीं प्रवेश कर पाना यह नारद जी की विशेषता थी, वह तर्क पूर्ण तरीके से कठिन विषयों को सरलता से प्रस्तुत करके थे, उनके सभी संवादों में तर्क होता था जिससे वह समाधान निकालते थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के अधिवक्ता डीके दुबे ने कहा कि सत्य को समाज के सामने उजागर करना पत्रकारिता का धर्म है। देशहित में पत्रकारिता होनी चाहिए और पत्रकारों को लोकनीति के पक्ष में लिखना चाहिए। मीडिया को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सभी को बोलने का समान संवैधानिक अधिकार है लेकिन हम वह न बोलें जिससे समाज की अक्षुण्ता भंग न हो। हम समाज के सामने वही चीजें प्रस्तुत करें जिससे हमारी सम्प्रभुता बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि अगर हम तटस्थ हो गये तो राष्ट्रविरोधी शक्तियां बलवती होंगी। अगर हम पत्रकारिता के व्यवसायीकरण की बात करते हैं तो भी पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि हम इतिहास के उन पन्नों को खोलें जहां से देश का अहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मूल आधार यह है कि जिससे लोक नीति का पालन हो, हमारा उद्देश्य एक होना चाहिये की देश का एकीकरण कैसे होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहा कि देशहित समाजहित व लोकहित में पत्रकारिता करनी चाहिए। मीडिया को सत्य पर आधारित खबरें ही दिखानी चाहिए। एनॉबी सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद आद्य पत्रकार हैं। नारद का मूल उद्देश्य जनकल्याण था। नारद जी ने लोककल्याण को ध्यान में रखते हुए सत्य सूचनाओं को समाज में पहुंचाने का काम करते थे, जिसमें सर्व समाज का हित जुड़ा था। उन्होंने कहा कि चाणक्य ने भी अपनी पुस्तक में लिखा है कि, वह समाज हमेशा सुरक्षित रहेगा जहाँ सही सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।  कार्यक्रम का संचालन विश्व संवाद केन्द्र के सचिव अशोक सिन्हा ने किया। आभार ज्ञापन विश्व संवाद केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र भदौरिया ने किया। अतिथियों का परिचय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे ने दिया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त के प्रान्त समरता विभाग प्रमुख राजकिशोर, डॉ. लोकनाथ, डॉ. सचीन्द्र सह प्रान्त प्रचार प्रमुख, डॉ उमेश विश्व संवाद केन्द्र प्रमुख, सर्वेश द्विवेद्वी राष्ट्रधर्म के प्रभारी निदेशक सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More