ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना

शाश्वत तिवारी


सूडान में इस समय 3000 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं। भारत ने संघर्ष प्रभावित सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। ऑपरेशन कावेरी के तहत 500 भारतीय सूडान के पोर्ट पर पहुंच गए हैं और बाकियों को भी सुरक्षित स्थान पर लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि वहां से उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जा सके। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सूडान में फंसे भारतीयों के पहले समूह रवाना कर दिया गया है जिसमे 278 लोग शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से रवाना हुआ। INS सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से रवाना हुआ। सूडान से निकाले गए भारतीयों के समूह में बच्चे भी शामिल हैं, जहां सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच भयंकर लड़ाई चल रही है। भारत ने ऑपरेशन कावेरी के हिस्से के रूप में पोर्ट सूडान में जेद्दा और INS सुमेधा दो परिवहन विमान तैनात किए थे। साथ ही पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से कहा था कि सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए आकस्मिक योजना तैयार करें जिसके बाद ये तमाम तैयारियां की गई हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More