कुछ ताकतें देश तोड़ने की कोशिशों में जुटी हुई हैं : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वह देश को कभी विभाजित नहीं होने देंगी। सुश्री बनर्जी ने इंदिरा गांधी सराबी पर ईद-उल-फितर प्रार्थना सभा में को संबोधित करते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया, क्योंकि कुछ ताकतें देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हूं, लेकिन मैं किसी भी कीमत पर देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी। उन्होंने लोगों से अगले साल के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के कार्यान्वयन से इंकार करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति बनी रहेगी, क्योंकि लोग दंगे नहीं चाहते हैं। सुश्री बनर्जी ने राज्य में कई कथित घोटालों की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का संदर्भ देते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी नहीं झुकेंगी और न केवल “गद्दार पार्टी” के खिलाफ बल्कि “एजेंसियों” के खिलाफ भी अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की रक्षा करेंगी। अगर लोकतंत्र दांव पर है, तो सब कुछ दांव पर होगा। विभाजनकारी ताकतों से लड़ने का आह्वान करते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर देश के संविधान को बदलने के प्रयास करने का आरोप लगाया। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More