चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने के लिए राज्य सरकार से सोमवार शाम पांच बजे तक तीन अधिकारियों के नाम मांगे हैं।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य के जिलों में ऐसे और भी पक्षपातपूर्ण पुलिस अधिकारियों को हटाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वह पहले ही ECI की पूर्ण पीठ को DGP के बारे बता चुके हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने DGP की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का अनुभव किया है। आयोग ने कहा कि कुमार किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।(वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More
West Bengal

CBI ने शाहजहां शेख के तीन सहयोगियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गत पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल में संदेशखली स्थित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के ठिकानों के तलाश अभियान के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर कथित हमलों की जांच की कार्रवाई करते हुए उनके करीबी तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया […]

Read More