पुरूष भी घरों में संयुक्त रूप से कार्य की लें जिम्मेदारी राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने लखनऊ हाईकोर्ट में आयोजित ‘‘रोल आफ वुमेन इन द फील्ड आफ लाॅ‘‘ संगोष्ठी में सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक संरचना में न्याय की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। अधिवक्ता न्याय प्रणाली का आवश्यक अंग है। न्याय प्रणाली से जुड़े होने के कारण देश की स्वतंत्रता से लेकर समाज सुधार, राजनीति, संस्कृति जैसे क्षेत्रों में अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल ने न्याय प्रक्रिया के सरल होने, महिलाओं और कमजोर वर्ग को सुगमता से न्याय मिलने और आम आदमी को समय से न्याय प्राप्त होने पर जोर दिया। उन्होंने न्याय प्रक्रिया में पारिवारिक पक्ष पर सहृदयतापूर्वक विचार करने का सरल संवेदनात्मक आग्रह किया। राज्यपाल ने विधि क्षेत्र में महिला अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए योगदान को सराहनीय बताया। कहा कि आज महिलाओं की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। महिलाएं काम करती हैं तो बदलाव आता है। अब बेटियाँ अपना विकास कर रही हैं, जो भविष्य में एक बड़ा सामाजिक बदलाव लाएगा। राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं दोहरा दायित्व उठा रही हैं, इसलिए पुरूषों को भी घरों में संयुक्त रूप से कार्य की जिम्मेदारी लेना चाहिए।

वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद  सुनीता अग्रवाल ने उन महिला अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने न्याय के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया और आगे इस क्षेत्र में महिलाओं को कार्य करने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि पुरूष कार्यक्षेत्र में महिलाओं को प्रतिद्वन्दी नही, सहयोगी समझें। उन्होंने बार एसोसिएशन से अपील की कि कोर्ट परिसर में किसी भी महिला अधिवक्ता से लैंगिंक भेदभाव को गम्भीरता से लें। कार्यक्षेत्र में महिला के व्यक्गित जीवन को लक्ष्य न करें, उसे एरोगेंट नाम न दें। महिला को उसके काम से पहचाने।

वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय, लखनऊ बेंच  डीके उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में न्याय क्षेत्र में प्रारम्भ में विधि स्नातक महिलाओं के समक्ष भारतीय सामाजिक व्यवस्था के मद्देनजर आयी दिक्कतों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जिससे बंधनों को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने सभी सामाजिक अवरोधों को शीशे की दीवार बताते हुए महिलाओं को शैक्षिक और कौशल विकास से इसे तोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एएम त्रिपाठी ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बटन दबाकर एसोसिएशन की ई-लाइब्रेरी तथा सेल्फी प्वाइंट, सौन्दर्यीकृत महामना सभागार, मीटिंग रूम तथा पंचवटी लान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अवध बार एसोशिएशन के उपाध्यक्ष अनुज कुदेसिया, एसोशिएशन के महासचिव मनोज कुमार मिश्रा, न्यायमूर्तिगण, एसोसिएशन के सभी सदस्यगण, हाईकोर्ट के अधिवक्तागण, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

नए संसद भवन का उद्घाटन PM द्वारा किये जाने के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रपति  महोदया से उद्घाटन नहीं कराना वंचित समुदाय का अपमान: शाहनवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी से नहीं कराने पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है। ज्ञापन के माध्यम से इसे प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया […]

Read More
Raj Dharm UP

दो टूक : नये संसद भवन के उद्घाटन की सियासत दूर तलक गूंजेगी

राजेश श्रीवास्तव दो हजार के नोट की बंदी चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक देश को जब आज प्रधानमंत्री नयी संसद को सौपेंगे तो एक तरफ उनके सामने 19 विपक्षी दल एकजुट होते हुए दिखाएंगे। यही क्यों, बृजभूषण शरण सिंह के मामले में धरने पर बैठी खिलाड़ियों ने आज महिला पंचायत करने का […]

Read More
Raj Dharm UP

इस बार भी टूटेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड

एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का योगी सरकार का लक्ष्य नर्सरियों में 54 करोड़ स्वस्थ्य पौधे रोपण के लिए तैयार लखनऊ । प्रदेश में हरियाली बढ़ाने, बेहतर आबोहवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बारिश के आगामी सीजन में योगी सरकार एक बार फिर एक दिन में पौधरोपण का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस […]

Read More