भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने किया ज्वाइंट पेट्रोलिंग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी


भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर आज भारत की तरफ से SSB  और नेपाल की तरफ से नेपाल पुलिस और APF के जवानों ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया। बताते चलें कि भारत-नेपाल का सोनौली बार्डर अतिसंवेदनशील बार्डर में से एक है। सोनौली बार्डर से तस्करी, देशद्रोही तत्वों, अपराधियों तथा आतंकियों की आवाजाही का समाचार अक्सर आता रहता है। इसी के मद्देनजर बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियां हमेशा सतर्क रहा करती हैं। अभी हाल ही में डीजी SSB  रश्मि शुक्ला ने सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क रहने का निर्देश भी दिया था।

उन्होंने कहा था कि नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है। नेपाल से हमारे रोटी बेटी के संबंध हैं । हमें इस संबंध को और प्रगाढ़ बनाने की जरूरत है। इतना नहीं उन्होंने नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग की भी बात कही थी। इसी के मद्देनजर आज SSB  22 वाहिनी के सोनौली  VOP चेक पोस्ट पर तैनात निरीक्षक जयंता घोष के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल पुलिस और APF के साथ मिलकर सीमा स्तंभ संख्या 517/2 से लेकर 517/23 तक ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More