ईमानदारी से CBI के सवालों के जवाब दूंगा : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया इसलिए पूरी ईमानदारी और सच्चाई से CBI के सभी सवालों के जवाब दूंगा। केजरीवाल ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें CBI ने बुलाया है। पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सभी सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर छिपाना क्या है? ये लोग बहुत ताकतवर हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं। चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या न किया हो। कोई फर्क नहीं पड़ता।भाजपा के नेता कल से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का बहुत अहंकार हो गया है। पावर का नशा हो गया है। यह किसी को कुछ नहीं समझते हैं। किसी को भी धमकी देते रहते हैं। जजों, मीडिया वालों, नेताओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों सबको धमकी देते रहते हैं कि हमारी बात मानो, नहीं तो जेल में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और अपने मुल्क के लिए जान भी दे सकता हूं।

केजरीवाल ने कहा कि वह दस साल पहले राजनीति में आये। पहले सोचता था कि अपना मुल्क इतना पिछड़ा क्यों है, अपने लोग इतने गरीब क्यों हैं, लोग अनपढ़ क्यों हैं, आजादी के 75 साल बाद भी युवा बेरोजगार क्यों हैं? अब पता चला कि ऐसा क्यों हैं? क्योकि हमारे नेताओं को जनता की परवाह ही नहीं है। हमारे नेताओं को 24 घंटे केवल गंदी राजनीति करनी है, 24 घंटे सिर्फ जेल में भेजने की धमकी देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले इनकम टैक्स विभाग में नौकरी करता था। चाहता तो करोड़ों रुपए कमा लेता। उस नौकरी को लात मारकर कई वर्षों तक दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में काम किया। झुग्गियां ही मेरा घर होती थीं। उन्होंने कहा कि अगर सौ बार CBI-ईडी बुलाएगी, तो सौ बार जाउंगा। आप हम भारत के लोगों को परेशान कर सकते हैं, पर अब आप भारत को रोक नहीं पाओगे। भारत दुनिया का नंबर-एक देश बन कर रहेगा।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More