योग और अन्न के प्रति राज्यपाल ने किया जागरूक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक बार फिर योग और अन्न के प्रति युवाओं को जागरूक किया। कहा कि भारत की ओर से योग से लेकर मिलेट्स तक की गई पहलों को दुनिया स्वीकार कर रही है। हमको अपनी जीवन शैली में इसको समाहित करना चाहिए। राज्यपाल गत दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का दीक्षांत समारोह समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कैरियर  निर्माण में अग्रसर होते समय अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी अपनी प्रगति के साथ रखें। उन्हें वृद्धावस्था में अकेला न छोड़ें। भारतीय संस्कृति में वृद्धजनों का सम्मान करने की परम्परा है। दीक्षांत शिक्षा का अंत नही है। दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इसे समझकर निरंतर अपने कौशल को विकसित करते रहना है। राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश में इस समय नई सम्भावनाओं को विकास हो रहा है। ज्ञान-विज्ञान से युक्त हमारे देश के युवाओं को आगे आकर अपने जीवन के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान देना चाहिए।

उन्होंने इसी क्रम में उच्च शिक्षा स्तर पर पाठ्यक्रमों में बदलाव करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के लिए प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के निर्माण की चर्चा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो ‘‘आगरा की आवाज‘‘ को विलक्षण उपलब्धि बताते हुए, इसकी सराहना की। उन्होंने रेडियो को संचार का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने देश में G-20 बैठकों की अध्यक्षता के दौरान आगरा में 11 और 12 फरवरी को आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों की दीवारों पर कलाकृतियों का निर्माण कर सुन्दर प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। दीक्षांत कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल ने ‘‘जलभरो‘‘ कार्यक्रम से किया। उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए विश्वविद्यालय से अपेक्षा की कि वर्ष भर में जितने जल का उपयोग परिसर में किया जा रहा है, वो उतने जल संरक्षण का प्रभावी प्रयास करें।

समारोह में राज्यपाल ने रिसर्च पोर्टल लॉन्च किया, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय के रिसर्च से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित होंगी। इसके साथ ही उन्होंने गणित विभाग में बने आर्यभट्ट सभागार का भी लोकार्पण किया एवं समारोह में आए प्राथमिक विद्यालय के तीस विद्यार्थियों को प्रेरणादाई पुस्तकें और पोषण सामग्री की किट भी वितरित की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समारोह में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं के आगामी जीवन के लिए बधाई।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More