ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शैलेश कुमार सिंह शैलू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक होटल सौभाग्यम इन, मनोज पाण्डेय चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गयी। इस बैठक में  हुए चुनावों में अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह (शैलू), सचिव राजकुमार व कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बनाए गए है। चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी आर. बी. त्रिपाठी ने की।

बैठक में ताइक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक संतोष कुमार मोहंती, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक सुधीर शर्मा व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक रंजीत राज भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्वाचन हुआ। इस बैठक में चुने गए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं…

अध्यक्ष :                   शैलेश कुमार सिंह (शैलू)

उपाध्यक्ष :                आनन्द मणी जुगरान

सचिव :                     राज कुमार

सह-सचिव :              मोहित कुमार

कोषाध्यक्ष :             देवेन्द्र सिंह

कार्यकारिणी सदस्य: हिम प्रीत सिंह, SM आसिफ,  अमरनाथ, तसकीन जहीर।

Central UP Raj Dharm UP

लखनऊ जेल अफसरों को बचा रहा जेल मुख्यालय व शासन!

एक दर्जन से अधिक गंभीर घटनाएं होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई अवैध मुलाकात, माफियाओं की मदद करने समेत अन्य आरोपों में तीन वरिष्ठ अधीक्षक किए निलंबित आर के यादव लखनऊ। जेलों में अनाधिकृत मुलाकात, अवैध वसूली, माफियाओं की मदद करने के आरोप में शासन ने तीन वरिष्ठ जेल अधीक्षकों को निलंबित कर […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जनता को बरगलाने का नया प्रपंचः पुलिस को हड़काओ, वीडियो वायरल कराओ

देवरिया विधायक के बाद कानपुर विधायक ने पुलिस पर झाड़ा रौब, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश में कदम-दर-कदम बदलती सियासत, मूल मुद्दे पर नेता बेफिक्र आरके मिश्र/लखनऊ यूं तो उत्तर प्रदेश की सियासत में शुरू से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है। साल 2017 से आई ‘भगवा’ सरकार ने माफिया का ऐसा मानमर्दन किया कि वो […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

अपराधी या माफिया को ना मिले किसी भी काम का ठेका : योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि किसी भी हाल में कोई अपराधी या माफिया छवि का व्यक्ति किसी प्रकार का ठेका ना प्राप्त कर सके। सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान योगी ने अधिकारियों को आवश्यक […]

Read More