भारत में है वैश्विक नेतृत्व की क्षमता: राज्यपाल

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


विगत कुछ वर्षों में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का महत्त्व और भूमिका का विस्तार हुआ है। अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान हेतु विकसित देश भी भारत की ओर देखने लगे हैं। भारत की विरासत के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ा है। योग,आयुर्वेदिक, अन्न आदि इसके प्रमाण हैं। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल समय समय पर इस गौरव का उल्लेख करती हैं। उन्होने कहा कि देश में वैश्विक नेतृत्व, अकादमिक उत्कृष्टता और दुनिया के लिए शैक्षिक मार्गदर्शक बनाने की क्षमता है। इसके लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आवश्यक है। नई शिक्षा नीति में इसको सुगम बनाया गया है। नैक विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ले जाता है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाओं की जांच करके उन्हें ग्रेडिंग प्रदान की जाती है।

इसके लिए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को समग्र प्रयास करने चाहिए। आनंदीबेन पटेल बेंगलुरु में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई विश्वविद्यालय इस मूल्यांकन में उच्चतम ग्रेड ‘ए प्लस प्लस’ हासिल कर चुके हैं तथा अन्य शेष विश्वविद्यालय भी निरंतरता से इस मूल्यांकन की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने नैतिक और सामाजिक मूल्यों का संवर्धन, बुनियादी ढांचे के विकास ,विद्यार्थियों से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों के समुचित प्रदर्शन और सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया।

 

 

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More