सपने में भी सावरकर नहीं बन सकते राहुल गांधी : ठाकुर

नई दिल्ली । केंद्रीय युवा मामले, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को उनकी नासमझी करार दिया और कहा कि राहुल गांधी की सपने में भी सावरकर से तुलना नहीं कर सकते। ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वीर सावरकर होने के लिए दृढ़ संकल्प, भारत के प्रति प्रेम, निस्वार्थता और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। फांसी से पहले शहीद ए आजम भगत सिंह द्वारा वीर सावरकर की दो किताबों से डायरी में नोट्स बनाये जाने का जिक्र करते हुए ठाकुर ने आगे कहा,कि उन सावरकर का अपमान कोई नासमझ ही कर सकता है।

राहुल गांधी उन स्वातन्त्र्य वीर सावरकर का अपमान करते हैं, जिनकी किताब ‘भारत का प्रथम स्वातंत्र्य समर’ का पंजाबी में अनुवाद करवाकर बांटने के लिए खुद भगत सिंह वीर सावरकर से मिलने रत्नागिरी गए थे, और उसे छापा भी था। आजादी से पूर्व के दौर में वीर सावरकर के प्रति कांग्रेस के आदर एवं सम्मान का आलेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा,कि सावरकर ने यह इज्जत ऐसे ही नहीं कमाई, उस दौर के जितने भी बड़े नेता थे, सावरकर  की देशभक्ति और साहस के आगे नतमस्तक थे, यहाँ तक की कांग्रेस ने भी 1923 के काकीनाडा अधिवेशन में सावरकर  के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा वीर सावरकर के बारे में लिखे गए पत्र व उनके कार्यकाल में जारी किए गए डाक टिकट की प्रति अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट करते हुए ठाकुर ने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए वीर सावरकर की लड़ाई और योगदान को स्वीकार करते हुए पूर्व PM  इंदिरा गांधी ने भी पत्र लिखा था और उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था। ठाकुर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  की सरकार में वीर सावरकर जी पर बने वृत्तचित्र का भी लिंक पोस्ट किया और कहा कि सोचिए, जिस महान व्यक्तित्व वीर सावरकर के सम्मान में उनकी दादी ये सब करती हों, उस दौर के किसी भी महापुरुष ने उनके बारे में गलत ना बोला हो.. आज राहुल गांधी ये सब बोलते हैं, तो वो दरअसल सावरकर का नहीं अपनी दादी का, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का, शहीद भगत सिंह और यहां तक कि महात्मा गांधी का भी अपमान कर रहे हैं।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More